"जैन प्रोफेशनल ओलंपिक एवं क्रिकेट टूर्नामेंट समाज को एक नई दिशा देगा। सामाजिक सरोकार की यह शुरूआत प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाकर समाज के सभी वर्गाे को एक प्रेरणा देगा।"

उक्त विचार विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने शनिवार को जैन प्रोफेशनल टर्फ क्रिकेट लीग जेपीसीएल-3 के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। मुख्य अतिथि विधायक आक्या ने दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट की शुरुआत की।


मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थिति

  • अतिथि: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदर्शन रामपुरिया, नवीन पटवारी, ओमप्रकाश शर्मा, शेलेंद्र झंवर, नरेंद्र पोखरना, सुधीर जैन, रवि विरानी मौजूद रहेे।
  • जैन समाज प्रतिनिधि: महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता, सांवरमल बोलिया, किरण डांगी, चांदमल बोकडिया, सुरेश लोढ़ा, कमल जैन, डॉ रतनलाल मारू, विमल प्रकाश सांखला, राजेश सेठिया, राजकुमार बज्ज, राजेश विरानी, उमा सुराणा आदि उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट और टीम विवरण

मनीष छाजेड ने बताया कि 2 दिन के इस टूर्नामेंट मे 12 टीम भाग लेगी। टीम के ओनर अलका जैन, संजय ढीलीवाल, शुभम संपत डांगी, डॉ आई एम सेठिया, रौनक उमेश जैन, मोनिका रत्नेश बोहरा, हार्दिक रमेश मेहता, डॉ लोकेश जैन, अमन कनिका पाटनी, मोहित भूपेश फत्तावत, अविनाश सुराना, अर्पित आदि की टीम ने भाग लिया।


विविध खेल गतिविधियाँ एवं महिला प्रतियोगिताएं

जितेश रांका ने बताया कि इस आयोजन में क्रिकेट के अलावा पिकलबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज आदि गेम्स आयोजित किये जायेंगे वहीं महिलाओं के लिए भी विविध प्रतियोगिता आयोजित होगी।

  • कैरम: महिलाओ के कैरम की शुरुआत विमल प्रकाश सांखला के आतिथ्य में की गई।
  • पिकल बॉल: संयोजक अनु सुराणा ने ऋतु पोखरना के आतिथ्य में गेम्स की शुरुआत कराई।
  • बैडमिंटन: संयोजक विदित पोस्वालिया ने बताया कि जिला क्लब में आयोजित प्रतियोगिता के अतिथि, जैन प्रोफेशनल फोरम के संस्थापक डॉ. आई ऐम सेठिया एवं इंटरनेशनल खिलाड़ी डॉ. रतन लाल मारू की उपस्थिति में मैच आयोजित किये गये।
  • टेबल टेनिस: संयोजक डॉ अतुल खाब्या ने गेम्स की शुरुआत डॉ. उमेश सिंघई के आतिथ्य में की।
  • जूनियर क्रिकेट: यश पोखरना ने बच्चों के पहली बार आयोजित क्रिकेट लीग की जानकारी भी दी।

आयोजन समिति एवं सक्रिय सदस्य

सामाजिक सरोकार की यह शुरूआत प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाकर समाज के सभी वर्गाे को एक प्रेरणा देगा। आयोजन के अरविंद साखला, तुषार सुराना, डॉ लोकेश जैन, संदीप सेठिया, डॉ. सुशील मेहता, नीरव दोषी, कुलदीप मोदी, सुनील झामर, अखिल पोखरना, कपिल नाहर, भावेश जैन, विशाल जैन, रत्नेश बोहरा, प्रांजल घडोलिया, सिद्धार्थ बोहरा, श्रेष्ठ सेठिया, शुभम कोठारी, तुषिता सांखला, आशा पोखरना, मोनिका बोहरा, अनु सुराणा, रितु पोखरना, प्रतिभा रांका भी उपस्थित रहे।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story