नई श्रम संहिताओं व प्रबंधन की नीतियों का किया विरोध

बेगुं /रावतभाटा। राष्ट्रीय स्तर पर 11 केंद्रीय श्रम संघों द्वारा गुरुवार को मजदूर हड़ताल के आह्वान के क्रम में इंटक संघ द्वारा रावतभाटा साइट के प्रथम बैरियर के बाहर सांकेतिक हड़ताल एवं प्रदर्शन किया।


प्रबंधन के साथ बैठक और आगामी सुनवाई

  • हड़ताल नोटिस के संबंध में 6 फरवरी को सहायक श्रम आयुक्त, कोटा कार्यालय में प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित की गई थी।
  • बैठक में इंटक अध्यक्ष मनोज डागुर एवं महासचिव रमेश गौतम ने केंद्र सरकार, एनपीसीआईएल मुख्यालय एवं स्थानीय स्तर पर रारासाइट प्रबंधन की श्रम विरोधी नीतियों और कार्रवाइयों का विरोध दर्ज कराया।
  • इस पर संज्ञान लेते हुए सहायक श्रम आयुक्त द्वारा 19 फरवरी को सुनवाई की तिथि निर्धारित की।

विरोध प्रदर्शन एवं मुख्य मुद्दे

सांकेतिक हड़ताल के दौरान एनेक्सर-बी से जुड़े मुद्दों पर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की तथा एनपीसीआईएल प्रबंधन की कार्यशैली एवं राष्ट्रीय स्तर पर लागू की जा रही नई श्रम संहिताओं का विरोध किया।


पदाधिकारियों का संबोधन एवं संवैधानिक मांगें

सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज डागुर, महासचिव रमेश गौतम, शशिकांत दशोरा, मंजीत चावड़ा, हरीश गर्ग और गणपत लाल मेघवाल ने भारत सरकार एवं एनपीसीआईएल प्रबंधन की श्रम नीतियों पर आपत्ति जताई।

वक्ताओं ने निम्नलिखित संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की मांग दोहराई:

  • "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता"
  • "असहमति का अधिकार"
  • "धर्म की स्वतंत्रता"
  • "विविध संस्कृतियों एवं भाषाओं का सम्मान"
  • "कानून के समक्ष समानता तथा संघीय ढांचे की रक्षा"

निष्कर्ष

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में इंटक सदस्यों की भागीदारी रही। अंत में इंटक पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आंदोलन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story