राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में डॉ. मुकेश माली के नेतृत्व में अधिकारियों और आमजन ने प्राणायाम व आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प लिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश माली द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत प्रार्थना के साथ की गई। इसके पश्चात डॉ. मुकेश माली ने नियमित योग एवं प्राणायाम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी प्रभावी रूप से दूर करने में सहायक है। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. विमला खत्री एवं डॉ. विनोद गंधर्व भी उपस्थित रहे। योगाभ्यास के दौरान ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे योग के प्रति जागरूकता और अधिक सशक्त हुई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story