चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, तार्किक सोच और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित अंतर-सदनीय अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने न केवल अपनी काव्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि साहस, आशा, प्रकृति और हास्य जैसे विविध विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

विद्यालय के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया और उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता स्कूल के शंकर मेनन सभागार में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की प्रथम महिला मोनिका जसरोटिया ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उनका स्वागत सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने किया, जबकि प्रतियोगिता की संरचना और वर्गों के विवरण बाबूलाल शिवरान द्वारा प्रस्तुत किए गए।

प्रतियोगिता में तीन वर्ग—सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर—में छात्रों ने भाग लिया। सभी सदनों के चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। सीनियर वर्ग में कुम्भा हाउस के गुनीत महल ने प्रथम स्थान हासिल किया, कुश हाउस के आकाश कुमार सिंह द्वितीय और बादल हाउस के धैर्य चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में पद्मिनी हाउस की नेहा प्रथम, सांगा हाउस के दिव्य राज सिंह द्वितीय और प्रताप हाउस के युगदर्शन सिंह हाड़ा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सब-जूनियर वर्ग में अशोका प्रथम हाउस के गिरवान रावत ने प्रथम, पद्मिनी हाउस की सुरवी ने द्वितीय और अशोका हाउस के शिवम बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता की देखरेख अंग्रेजी की वरिष्ठ अध्यापिका पूजा सिंह और दिव्या राव ने की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मोनिका जसरोटिया ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ छात्रों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और तार्किक क्षमता को निखारने में सहायक होती हैं। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस प्रतियोगिता ने न केवल विद्यार्थियों के कौशल को प्रदर्शित किया, बल्कि विद्यालय में भाषा और साहित्य के प्रति रुचि और रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पाठ्यक्रम के बाहर ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story