चित्तौड़गढ़। विद्यार्थियों में भाषा कौशल, तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति शक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सैनिक स्कूल में अंतर-सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी सदनों के प्रतिभावान कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने तर्क-कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। शंकर मेनन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य कर्नल जसरोटिया थे, जिनका स्वागत स्कूल के कार्यवाहक सीनियर मास्टर राकेश रामपुरिया ने किया।

सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का विषय “Technology is Making People Less Productive” रखा गया। प्रत्येक सदन के दो-दो कैडेट्स ने पक्ष और विपक्ष दोनों दृष्टिकोण से अपने तर्क प्रस्तुत किए। पक्ष में प्रस्तुत तर्कों के अनुसार अत्यधिक तकनीकी निर्भरता मानव की कार्यक्षमता और रचनात्मकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। वहीं विपक्ष ने तकनीक को समय प्रबंधन, कार्य दक्षता और नवाचार का सशक्त साधन बताया।

प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, तर्कशक्ति, वाकपटुता और प्रभावी प्रस्तुति के उत्कृष्ट नमूने प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के परिणाम में सांगा हाउस के हर्षवर्धन ने प्रथम स्थान, कुम्भा हाउस के खुशवंत सिंह ने द्वितीय स्थान और कुश हाउस की दिव्यांश बल्दावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की प्रभारी पूजा सिंह एवं दिव्या राव थीं, जबकि संगणक का कार्य धर्मेन्द्र यादव ने संभाला।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने विजेता और प्रतिभागी कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में तार्किक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

प्रतियोगिता ने यह स्पष्ट किया कि आधुनिक शिक्षा में केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने और बहस के माध्यम से तर्कशक्ति विकसित करने पर भी समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है। इस आयोजन ने कैडेट्स में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और टीम वर्क को प्रोत्साहित किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story