भूपालसागर (संवाददाता अरविंद गर्ग) – भूपालसागर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नवनिर्मित भवन अब पूरी तरह तैयार है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निरीक्षण सोमवार को संयुक्त निदेशक श्री चंद्रशेखर जोशी ने निजी सहायक मांगीलाल मेनारिया के साथ किया। निरीक्षण के दौरान भवन के ठेकेदार प्रकाश चंद्र कलाल (महादेव बिल्डटेक) ने संयुक्त निदेशक को निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी और विद्यालय परिसर का गहन अवलोकन करवाया।

इस नवनिर्मित विद्यालय भवन का निर्माण समग्र शिक्षा योजना के तहत 4.49 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। आभासी शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन 14 सितंबर 2024 को हुआ था, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान श्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, चित्तौड़गढ़ सांसद श्री चंद्रप्रकाश जोशी, विधायक एवं सभापति राजस्थान विधानसभा अर्जुन लाल जीनगर और स्कूल शिक्षा विभाग की अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

भवन अब पूरी तरह तैयार है और इसके शीघ्र लोकार्पण के लिए विभाग तथा स्थानीय प्रशासन उच्च स्तर पर प्रयासरत हैं। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल गाडरी, उप प्रधानाचार्य सत्यनारायण मीणा, वरिष्ठ शिक्षक हुकुम सिंह चौहान, रतन लाल खटीक, व्याख्याता प्रेमचंद बैरवा, संतोष कुमार स्वर्णकार, किशन सिंह वर्मा, राकेश जैन, ललित जोशी, प्रकाश चंद्र सोनी, दिनेश नागर, शुभम चाष्टा और वरिष्ठ सहायक कृपा शंकर शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह नवनिर्मित भवन न केवल आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से लैस है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखता है। प्रशासन की ओर से इसे उच्च प्राथमिकता के साथ संचालन में लाने और शीघ्र ही लोकार्पित करने की योजना है, जिससे स्थानीय शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकें।

Arvind Garg, Bhupalsagar

Arvind Garg, Bhupalsagar

नाम: अरविंद गर्ग

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति

अनुभव: 13 साल

परिचय

अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

स्नातक (Graduate)

Next Story