चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल ने उप कारागृह कपासन का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव गोयल ने जेल की रसोईघर, बैरक, शौचालय और स्नानागार सहित विभिन्न सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। विशेष रूप से, जेल में संचालित प्रिजन लीगल एड क्लिनिक के रजिस्टर की जाँच की गई, जो समुचित एवं व्यवस्थित पाए गए। सचिव गोयल ने बंदियों को बंदी विधिक सहायता क्लिनिक के बारे में जागरूक किया और उन्हें विधिक सहायता आवेदन पत्र भरने हेतु प्रेरित किया, ताकि जेल में निरूद्ध सभी व्यक्ति न्याय पाने में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करें।

इस अवसर पर जेलर सीताराम यादव, पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत तथा विधि प्रशिक्षणार्थी हितेंद्र राजावत भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि बंदियों को विधिक सहायता सुगमता से उपलब्ध हो और न्याय प्रक्रिया में उनके अधिकारों की रक्षा हो सके।

इस पहल से न केवल जेल प्रशासन की पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि समाज के हर वर्ग के बंदियों को न्याय तक पहुँच सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story