चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में गुरुवार को भारतीय नौसेना दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के शंकर मेनन सभागार में आयोजित भव्य समारोह की मुख्य अतिथि स्कूल की उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव थीं। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव और प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी. श्रीकुमार के निर्देशन में किया गया।

शामारोह की शुरुआत सीनियर मास्टर ओंकार सिंह और एनसीसी के एएनओ विकास चौबे द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर हुई। स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि नौसेना दिवस को लेकर पूरे स्कूल में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। एनसीसी कैडेट राहुल लाम्बा ने भारतीय नौसेना की उपलब्धियों और जबरदस्त क्षमताओं का विस्तृत वर्णन करते हुए सभी को गर्वित किया। इस अवसर पर कैडेट्स को भारतीय नौसेना पर आधारित शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में भारतीय नौसेना की महत्ता और देश की सुरक्षा में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने नौसैनिकों के अद्वितीय साहस, समर्पण और त्याग की सराहना करते हुए कैडेट्स को प्रेरित किया कि वे भारतीय सशस्त्र बलों की शौर्य गाथाओं से मार्गदर्शन लें। उन्होंने कहा कि नौसेना दिवस केवल हमारे समुद्री बलों की शक्ति को मान्यता देने का दिन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की अखंडता की रक्षा में उनके अभूतपूर्व योगदान का प्रतीक भी है।

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय नौसेना द्वारा किए जाने वाले प्रमुख अभ्यासों और ऑपरेशनों की जानकारी कैडेट्स के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसैनिक हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य का पालन करने में सक्षम हैं, चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो या सीमा पर सुरक्षा चुनौती। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के नेवल विंग के कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ और छात्र मौजूद थे।

समारोह ने न केवल कैडेट्स में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया, बल्कि भारतीय नौसेना की भूमिका और शौर्य को भी गर्व के साथ पेश किया। यह दिन उन्हें राष्ट्रसेवा और अनुशासन के उच्च मानकों के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त संदेश बन गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story