न्यायालय परिसर में भामाशाओं की पहल से गोवर्धन पनघट पेयजल प्लांट का उद्घाटन
चित्तौड़गढ़ के नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और आमजन के लिए गोवर्धन पनघट पेयजल प्लांट का उद्घाटन जिला अभिभाषक संस्थान अध्यक्ष एस.पी. सिंह राठौड़ और समाजसेवी भामाशाओं की उपस्थिति में किया गया। यह पहल स्व. गोवर्धनलाल ईनाणी की स्मृति में की गई और न्यायालय परिसर की पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करेगी।

चित्तौड़गढ़। जिले के नवीन न्यायालय परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं और आमजन के लिए पेयजल सुविधा के रूप में गोवर्धन पनघट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला अभिभाषक संस्थान के अध्यक्ष एस.पी. सिंह राठौड़ एवं शहर के समाजसेवी भामाशाओं की उपस्थिति में शिलापूजन और उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
उद्घाटन के दौरान नरेन्द्र योगी ने बताया कि यह पेयजल सुविधा स्व. गोवर्धनलाल ईनाणी की स्मृति में जिला अभिभाषक संस्थान की पहल पर स्थापित की गई है। इस परियोजना में शिलादेवी ईनाणी, योगेश ईनाणी, हरीश ईनाणी, गोविन्द गोपाल ईनाणी और सतीश ईनाणी ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में संस्थान की कार्यकारिणी और अधिवक्ताओं की उपस्थिति में सभी भामाशाओं का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर अनुराग दाधीच, हिमांशु कीर, संदीप सेठिया, लक्ष्मीलाल पोखरना, ओमप्रकाश शर्मा, प्रदीप काबरा, शैलेन्द्र सिंह राव, महेन्द्रपाल सिंह आरोड़ा, कृष्णगोपाल व्यास, गिरीश दीक्षित, योगेश शर्मा, महिपाल सिंह शक्तावत, ललित लढ्ढा, भैरूलाल वैष्णव, रोहित खटिक, जुनैद शेख, लोकेश मीणा, कर्मराज प्रजापत, रवि बाथरा, चांदनी बैरागी, चंदा सुथार, पूजा मेनारिया, मोनिका परिहार, ममता जीनगर, अंजु गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
साथ ही आज प्रातः 10:30 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यवाहक अटल सिंह चॉपावत, सांसद सी.पी. जोशी और विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या नवीन एवं पुराने न्यायालय परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। यह पहल न्यायालय परिसर में पेशेवर और आमजन दोनों के लिए सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
