चित्तौड़गढ़। जिले के 16 पुलिस थानों में जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों का भव्य निस्तारण कार्य बुधवार को किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति ने चन्देरिया स्थित बिड़ला सीमेंट प्लांट में 23 क्विंटल से अधिक डोडा, गांजा और एमडीएमए को जलाकर नष्ट किया।

यह कार्यवाही न्यायालय से भौतिक सत्यापन और निर्णय के बाद संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के थानों के मालखाने एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों और वाहनों से लबालब भरे हुए थे, जिससे अन्य जब्त माल रखने में समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस कारण माल निस्तारण और थानों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा सभी संबंधित थानों से प्रस्ताव प्राप्त कर आवश्यक रिकॉर्ड तैयार किया गया।

कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, थानाधिकारी सुनीता गुर्जर और संबंधित 16 थानों के प्रभारी तथा मालखाना प्रभारी, एएसआई मनोज कुमार और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। मादक पदार्थों का वजन और रिकॉर्ड मिलान करने के बाद उन्हें जलाकर नष्ट किया गया। पूरे निस्तारण प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई।

जिले के कुल 50 प्रकरणों में से 39 प्रकरणों में 22 क्विंटल 84 किग्रा 762 ग्राम डोडा चूरा, 9 प्रकरणों में 31 किग्रा गांजा, एक प्रकरण में 2 किग्रा 820 ग्राम अफीम कम मार्फिन और एक प्रकरण में 84 ग्राम एमडीएमए जब्त किए गए थे। सभी मादक पदार्थों को बिड़ला सीमेंट प्लांट की कीलन में जिला औषधि व्ययन समिति और प्लांट अधिकारियों की उपस्थिति में नष्ट किया गया।

पुलिस अधीक्षक त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यवाही से न केवल थानों में संग्रहित अवैध मादक पदार्थों का निपटान हुआ, बल्कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सतत कार्रवाई और सख्त रवैये का भी संदेश गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story