छोटीसादड़ी। हथुनिया पुलिस ने एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत जिले में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करों को धर दबोचा। हल्का गश्त और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर की एम्बुलेंस से 35.55 ग्राम अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और दो लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एम्बुलेंस कार को जब्त किया गया।

हथुनिया थाना अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि हल्का गश्त के दौरान बरोठा क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली कि प्रतापगढ़-अखेपुर मार्ग से एक बिना नंबर की एम्बुलेंस गुजर सकती है। बिलेसरी तिराहे पर नाकाबंदी की गई और जैसे ही एम्बुलेंस को रोका गया, दो लोग कार से उतर कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोराराम, पिता छोगाराम विश्नोई, निवासी रामनगर कापरड़ा, जिला जोधपुर और लेखराज, पिता सोहनलाल विश्नोई, निवासी विश्नोईयो की ढाणी, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर के रूप में हुई। जोराराम के कब्जे से 35.55 ग्राम अफीम और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि लेखराज के पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले। एम्बुलेंस कार के अंदर से दो लाख रुपए नकद और तीन अलग-अलग नंबर प्लेट भी जब्त की गई।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मादक पदार्थ खरीदने के उद्देश्य से जा रहे थे। गौरतलब है कि जोराराम पहले भी कई मामलों में वांछित है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और सीआरपीसी के तहत शामिल हैं। वहीं, लेखराज भी पुलिस थाने शास्त्रीनगर, जोधपुर कमिश्नरेट और थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर के लिए स्थाई वांछित है।

हथुनिया थाना में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने मादक पदार्थ तस्करी पर कड़ी नजर रखने और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के प्रयास को और मजबूत किया है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story