चित्तौड़गढ़। जिले के राशमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गन्ने की ऊंची फसल की आड़ में की जा रही अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने खेत से 5317 अफीम के पौधे जब्त कर खेत मालिक को गिरफ्तार किया है। मौके से 431 किलो 460 ग्राम वजन के अफीम के पौधे तथा अफीम डोडा में चीरा लगाकर निकाली गई 780 ग्राम अफीम भी बरामद की गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को खास मुखबिर से सूचना मिली थी कि राशमी थाना क्षेत्र के गांव भालोटा की खैडी में शोभालाल पुत्र मांगी लाल जाट के खेत पर गन्ने की फसल के बीच अवैध अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलते ही महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई की गई।

एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी रतन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में एएसआई देवी लाल, कांस्टेबल रमेश विश्नोई, विनोद कुमार, नानू लाल, परमेश्वर, अनील कुमार, दीपक कुमार, अर्जुन लाल, गोविन्द कुमार, सावरमल और सुमित्रा शामिल थे। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना के आधार पर राशमी थाना क्षेत्र के गांव भालोटा की खैडी पहुंची, जहां खेत में गेहूं, चना और गन्ने की फसल बोई हुई थी।

जांच के दौरान गन्ने की ऊंची फसल के बीच अवैध रूप से बोई गई अफीम की खेती मिली। क्षेत्र के पटवारी की मौजूदगी में खेत से कुल 5317 अफीम के पौधे बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 431 किलो 460 ग्राम पाया गया। इसके साथ ही अफीम डोडा में चीरा लगाकर निकाली गई 780 ग्राम अफीम भी जब्त की गई। मौके से अफीम डोडा पर चीरा लगाने की नुका और लुवाई करने का छरपला भी बरामद कर जब्त किया गया।

मामले में खेत मालिक शोभालाल पुत्र मांगी लाल जाट निवासी भालोटा की खैडी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शोभालाल जाट की लगभग 20–25 बीघा कृषि भूमि सीलिंग एक्ट में चली गई थी, जिस पर वह हर वर्ष फसल बोता रहा है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इससे पहले भी गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती कर चुका है। वर्तमान में भी उसने गन्ने की फसल के बीच कपड़ा बांधकर अफीम बो रखी थी और उस पर चिराई तथा लुराई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story