खान के पास कच्ची बस्ती में कथित अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर तीन बार शिकायत और दस्तावेज सौंपने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज कॉलोनीवासियों ने बाउंड्रीवॉल हटाने की मांग की।

खान के पास कथित अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
खान के पास कच्ची बस्ती में कथित अतिक्रमण को लेकर कॉलोनीवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खान के पास बाउंड्रीवॉल बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया कि खान के पास किए गए अतिक्रमण की लंबे समय से शिकायत की जा रही है। इस संबंध में नक्शे सहित आवश्यक दस्तावेज भी एक माह पूर्व अतिक्रमण अधिकारी को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार, इस मामले में राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर भी तीन बार शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतों के जवाब में अतिक्रमण का निस्तारण किया जाना बताया जा रहा है, जबकि मौके पर वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है और अतिक्रमण अब भी बरकरार है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद विजय चौहान, मनीष कुमार गोयल, दीपक जयसवाल, राहुल जयसवाल, राहुल सिंधी, अशोक सिंधी, अशोक जयसवाल, आशीष गोयल, राखी, छाया गोयल, रीतिक अग्रवाल, पीयूष गोयल, शिवानी और पायल जयसवाल सहित अन्य कॉलोनीवासी मौजूद रहे। सभी ने नगर परिषद प्रशासन से अतिक्रमण के मामले में शीघ्र कार्रवाई कर इसे हटाने की मांग की।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
