मंगलवार को उप जिला चिकित्सालय बड़ी सादड़ी में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत 11 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। डॉ. भावेश चंपावत, बीसीएमओ ने बताया कि श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद जी गुप्ता के निर्देशन में संचालित अभियान के अंतर्गत टीएसपी क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों की बालिकाएं टीकाकरण के लिए उपस्थित रहीं।

इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पायरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुझवा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किरतपुरा तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंबावली की बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया।

टीकाकरण अभियान में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती अनीता कुमारी, श्रीमती सुनीता कुमारी गुर्जर, पिंकी कुमारी, श्रीमती दुर्गा मेघवाल और शीतल कुमारी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती सरोज धाकड़, श्रीमती हेमलता डामोर और श्री देवी सिंह मीणा का योगदान रहा। टीकाकरण के दौरान डॉ. अनस शेख भी उपस्थित रहे।

अभियान के तहत क्षेत्र में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी समस्त सीनियर सेकंडरी विद्यालयों में पहुंचकर राजकीय एवं निजी विद्यालयों की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ ही बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए अपने नजदीकी चिकित्सा संस्थान उप जिला चिकित्सालय बड़ी सादड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुंभ एवं बोहेड़ा पर पहुंचने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

बताया गया कि निजी चिकित्सा संस्थानों में एचपीवी टीके की कीमत 4000 से 6000 रुपए तक है, जबकि राज्य सरकार द्वारा उक्त टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को 11 बालिकाओं का निशुल्क टीकाकरण किया गया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story