बेगूं में 14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू होगा
सर्वाइकल कैंसर रोकथाम हेतु 13 मार्च से बेगूं के चार स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 वर्ष की बालिकाओं को स्वैच्छिक एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।

बेगूं (चित्तौड़गढ़)। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 13 मार्च 2026, शुक्रवार को उपजिला चिकित्सालय बेगूं तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारसोली, काटुन्दा और चेची में एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।
अभियान की पात्रता एवं समयावधि
खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋतुराज कृष्णियां ने बताया कि "यह टीका 14 वर्ष आयु की बालिकाओं को लगाया जाएगा। इसमें वे बालिकाएं पात्र होंगी जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है लेकिन 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है। इसके अलावा वे बालिकाएं भी अभियान के तहत पात्र होंगी जो एचपीवी वैक्सीन लॉन्च के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की हो जाएंगी। यह टीकाकरण अभियान तीन माह तक संचालित किया जाएगा।"
टीकाकरण हेतु आवश्यक सावधानियां और दिशा-निर्देश
उन्होंने बताया कि "गंभीर या अतिगंभीर रूप से बीमार बालिकाओं को स्वस्थ होने तक टीका नहीं लगाया जाएगा। साथ ही जिन बालिकाओं को पहले किसी टीकाकरण से एलर्जी या प्रतिकूल प्रभाव हुआ हो, उन्हें भी यह टीका नहीं लगाया जाएगा। निर्धारित आयु वर्ग से बाहर की बालिकाएं इस टीकाकरण के लिए पात्र नहीं होंगी।" डॉ. कृष्णियां ने बताया कि टीकाकरण के लिए आने वाली बालिकाओं को वैक्सीन लगवाने से पहले भोजन या नाश्ता करके आना आवश्यक है।
समय, स्थान और पंजीकरण प्रक्रिया
एचपीवी वैक्सीन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपजिला चिकित्सालय बेगूं और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारसोली, काटुन्दा तथा चेची में लगाई जाएगी। लक्षित बालिकाओं का पंजीकरण विभाग स्तर पर किया जा रहा है। टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगा तथा बालिका के अभिभावकों से सहमति पत्र भी लिया जाएगा।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
