चित्तौड़गढ़। जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक एटीएम लूट की वारदात होमगार्ड की सतर्कता के कारण विफल हो गई। अज्ञात बदमाशों ने कार से एटीएम तक पहुंचकर कटर से मशीन काटने का प्रयास किया, लेकिन एटीएम की सुरक्षा सायरन की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे होमगार्ड जवान शंभू व्यास ने उन्हें भागने को मजबूर कर दिया।

घटना सदर थाना क्षेत्र के उदयपुर मार्ग स्थित सेंती इलाके में स्थित एक्सिस बैंक एटीएम की है। रात करीब 2 बजे अज्ञात अपराधी कटर से मशीन काटने पहुंचे थे। इसी दौरान एटीएम से उठती आवाज और सायरन सुनकर होमगार्ड शंभू व्यास मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में खड़े एक व्यक्ति और एटीएम के अंदर मौजूद तीन अन्य बदमाशों को देखा। होमगार्ड की सतर्कता और तेज कार्रवाई के कारण अपराधी वारदात को अंजाम दिए बिना भाग खड़े हुए।

इस दौरान कटर से काटते समय एटीएम में आग लग गई, जिसे तुरंत दमकल की टीम बुलाकर नियंत्रित किया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मशीन में कितनी राशि रखी थी।

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह, प्रशिक्षु डिप्टी मनीष और थाना इंचार्ज सदर सहित पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बैंक प्रबंधन की रिपोर्ट पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार कार सवार बदमाशों की तलाश के लिए जिले में नाकाबंदी भी की गई है।

होमगार्ड शंभू व्यास ने बताया कि उसकी ड्यूटी रात को विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के आवास वाली गली में थी। वह मुख्य मार्ग पर निकली आवाज को पहले एंबुलेंस समझ बैठे, लेकिन लगातार सायरन की आवाज सुन संदेह हुआ और मौके पर पहुंचकर बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया। उनकी सतर्कता ने न केवल एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि संभावित बड़ी चोरी को भी रोका।

इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि चौकस होमगार्ड और पुलिस गश्त से एटीएम और बैंक सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार आ सकता है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story