✕
चित्तौड़गढ़: हिंदुस्तान जिंक की समाधान परियोजना के तहत वत्स रैली आयोजित
By Piyush Mundara, ChittorgarhPublished on
चंदेरिया के 48 गांवों में कृत्रिम गर्भाधान और उन्नत पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए वजीरगंज और गणेशपुरा में प्रदर्शनी और किसान संगोष्ठी का आयोजन।

x
चित्तौड़गढ़ के वजीरगंज और गणेशपुरा में समाधान परियोजना के तहत आयोजित वत्स रैली में उन्नत नस्ल की बछड़ियों का प्रदर्शन करते प्रगतिशील पशुपालक और विशेषज्ञ।
हिंदुस्तान जिंक की समाधान परियोजना के तहत् वत्स रैली का आयोजन चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक के सीएसआर के बायफ के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के तहत चंदेरिया क्षेत्र के 48 गांवों में कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम वजीरगंज एवं गणेशपुरा में वत्स रैली का आयोजन किया गया। उन्नत नस्ल और कृत्रिम गर्भाधान के परिणाम उन्नत नस्ल और वैज्ञानिक पशुपालन पर बल देते हुए इस रैली में चंदेरिया के कंथारिया सेंटर के तहत कृत्रिम गर्भाधान से पैदा हुए 21 उन्नत नस्ल के बछड़े-बछड़ियों को प्रदर्शित किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष इस सेंटर पर कुल 1000 कृत्रिम गर्भाधान किए गए, जिनसे 455 बछड़े पैदा हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 80 प्रगतिशील पशुपालकों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन और सरकारी योजनाएं इस अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञों ने पशुपालकों के साथ महत्वपूर्ण साझा की: वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. जयदेव सिंह: "पशुपालकों को विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं, पशु मंगला एवं सॉर्टेड सीमन नस्ल सुधार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।" पशुधन निरीक्षक शीला भाट: "पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए मिनरल मिक्सचर के महत्व को समझाया।" गणेशपुरा आयोजन एवं अतिथि विवरण गणेशपुरा में 22 बछडे वत्स रैली में आये एवं 40 किसानो ने भाग लिया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और बायफ के निम्नलिखित अतिथि उपस्थित थे: डॉ. सुमेर सिंह (सहायक सयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग) डॉ. मुकेश सक्सेना (पशु चिकित्सक) डॉ. रूचि शर्मा (पशु चिकित्सक) डॉ. दिनेश प्रसाद रतुरी (बायफ, उदयपुर) डॉ. अनुज डिक्सित (बायफ, उदयपुर) डॉ. मुकेश सक्सेना ने "पशुपालन की सम्पूर्ण योजना, सॉर्टेड गर्भाधान आदि की जानकारी दी", वहीँ डॉ. रूचि शर्मा ने "पशुओ में होने वाली मोसमी बीमारी व मिनरल मिक्सचर के बारे में जानकारी प्रदान की।" प्रतियोगिता परिणाम एवं पुरस्कार वितरण वत्स रैली में पशुपालन विभाग से आई टीम ने बछड़ियो का अवलोकन किया, जिसके परिणाम निम्न रहे: प्रथम पुरस्कार: डगला खेड़ा से किसान कन्हया लाल भंडारी की गिर नस्ल की बछडी। द्वितीय स्थान: सुरेश मीणा, गणेशपुरा। किसानो को दी जानकारी में से प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को मिनरल मिक्सचर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सबसे स्वस्थ और अच्छी नस्ल के अन्य बछड़ों के पशुपालको को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। समाधान परियोजना का मुख्य उद्देश्य समाधान परियोजना के माध्यम से चंदेरिया क्षेत्र में कृत्रिम गर्भाधान, सॉर्टेड सीमन, बकरी पालन, पशु स्वास्थ्य शिविर, डीवर्मिंग एवं हरित धरा जैसे हरा चारा विकास कार्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स की सीएसआर एवं बायफ की टीम उपस्थित थी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
