चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स द्वारा ममता संस्था के सहयोग से सीएसआर अतंर्गत ‘स्वास्थ्य सेवा परियोजना’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगरी में विशाल मल्टी-स्पेशियलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन और विशेषज्ञ सेवाएं

  • मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को उनके घर के निकट विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
  • शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं, जिनमें शामिल थे:
    • स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता गौड़
    • अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अजयपाल सैनी
    • सामान्य चिकित्सक डॉ. सोहित राजोरिया

जांच एवं उपचार की सुविधाएं

शिविर के दौरान मरीजों की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और रैंडम ब्लड शुगर जैसी जरूरी जांचें मौके पर ही की गईं। चिकित्सको के परामर्श के साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

लाभार्थियों का विवरण

इस शिविर का कुल 204 ग्रामीणों ने लाभ उठाया, जिनमें 118 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल थे। स्वास्थ्य जांच के प्रति उत्साह दिखाते हुए छात्र-छात्राओं, किशोरों, वयस्कों और वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

शिविर के मुख्य उद्देश्य

"इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य समुदाय को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, बीमारियों की समय पर पहचान करना और उपचार व रोकथाम के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।"

सतत स्वास्थ्य सेवा और मोबाइल हेल्थ वैन

ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा ममता-हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से आस पास के क्षेत्र के 26 गावों के लिए मोबाइल हेल्थ वेन संचलित की जा रही है।

  • मोबाईल हेल्थ वेन से दूरदराज के गांवो के ग्रामीणों को मौसमी व सामान्य बीमारियों के लिए उपचार व दवाइयां आसानी से सुलभ हो रही है।
  • हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा वर्ष 2018 से इस प्रकार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है।
Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story