चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य सेवा पहल के अंतर्गत ममता एचआइएमसी के संयुक्त प्रयास से राजस्थान और उत्तराखंड में संचालित इकाइयों के आसपास के क्षेत्र आगुचा, चंदेरिया, जावर, दरिबा और पंतनगर में स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 1,101 लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं, जिनमें 561 महिलाएं और 540 पुरुष शामिल थे।

विशेषज्ञ परामर्श और निशुल्क जांच सेवाएं

इन शिविरों में गायनेकोलॉजिस्ट, ऑर्थाेपेडिक विशेषज्ञ और जनरल फिजीशियन की अनुभवी टीम द्वारा लाभार्थियों को व्यक्तिगत एवं समग्र परामर्श प्रदान किया। साथ ही, हीमोग्लोबिन जांच, रक्तचाप की जांच और रैंडम ब्लड शुगर स्क्रीनिंग जैसी आवश्यक जांच सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। लाभार्थियों की सुविधा और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डोर-टू-डोर परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें।

जरूरतमंदों के लिए दवाओं का वितरण

शिविर के दौरान जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। "यह पहल ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के लिए एक सशक्त मॉडल के रूप में उभरी है।" इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में आने वाली कमियों को दूर कर जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग मिला। हिन्दुस्तान जिं़क की सीएसआर पहल के अतंर्गत स्वास्थ्य परियोजना से प्रतिवर्ष 2 लाख से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story