चित्तौड़गढ़। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएसआर विभाग के सहयोग से ममता एचआईएमसी द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ वैन प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान एवं उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया गया।


अभियान के मुख्य केंद्र

यह अभियान मुख्य रूप से इन पांच प्रमुख स्थानों पर आयोजित किये गए:

  • जावर, उदयपुर
  • दरीबा, राजसमंद
  • चंदेरिया, चित्तौड़गढ
  • आगुचा, भीलवाड़ा
  • पंतनगर, ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड)

पहल का मुख्य उद्देश्य

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान करना और समय पर इलाज के महत्व को समझाना था। विशेष रूप से महिलाओं और तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को मुंह, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के खतरों के प्रति जागरूक किया गया।


जागरूकता सत्र एवं स्वास्थ्य जांच

जागरूकता अभियान के दौरान इंटरएक्टिव सत्रों में मोबाइल हेल्थ वैन के डॉक्टरों और नर्सों ने स्थानीय भाषा में लोगों को कैंसर के कारणों और बचाव के तरीकों के बारे में बताया।

  • मौके पर ही लोगों की मौखिक, बीएमआई और ब्लड प्रेशर की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।
  • जिन व्यक्तियों में कैंसर के लक्षण या जोखिम कारक पाए गए, उन्हें आगे के इलाज और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

भ्रांतियों का निवारण और संकल्प

"इस दौरान समाज में कैंसर से जुड़ी गलत धारणाओं और डर को भ्रातिंयों की जानकारी से दूर करने का प्रयास किया।"

इन सत्रों के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। लोगों ने न केवल कैंसर स्क्रीनिंग के महत्व को समझा, बल्कि तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी संकल्प लिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story