चित्तौड़गढ़। जीवन में उत्सव का महत्व हर उम्र के लोगों के लिए आनंद और प्रेरणा का स्रोत होता है। इसी क्रम में हिंद जिंक स्कूल का वार्षिकोत्सव 'हारमॉनी ऑफ हार्ट्स' स्कूल प्रांगण में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन का शुभारंभ हिंदुस्तान ज़िंक स्मेल्टर के चीफ इंजीनियरिंग ऑफिसर अनरित मुखर्जी, संस्था सचिव अमित सुराणा और यूनियन सदस्य जी.एन.एस. चौहान ने किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ स्वागत नृत्य से हुआ, जिसके बाद नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवी तक के सभी छात्रों ने रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य आकर्षण कार्यक्रमों में हिंदी नृत्य नाटिका 'शिव विवाह', 'ऑपरेशन सिंदूर', राजस्थानी नृत्य, मयूर और ओडिसी नृत्य, आर्केष्टा और पर्यावरण एवं स्वच्छता पर आधारित प्रस्तुतियाँ शामिल थीं, जिन्होंने दर्शकों की तालियों से समारोह को गरिमामय बना दिया।

विद्यालय की प्राचार्या बिंदु नायर ने अपने संबोधन में बोर्ड परीक्षा परिणामों और विद्यालय की प्रगति का उल्लेख किया। तत्पश्चात् अतिथियों ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही, शिक्षकों विवेका शेखावत, प्रभा शेखावत, अमित दीक्षित, प्रशांत बडौलिया और धीरज उपाध्याय को भी प्रशस्ती पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से जसप्रीत कौर अरोड़ा को उनके सराहनीय कार्यों के लिए उपहार और प्रशस्ती पत्र प्रदान किए गए।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यालय के अध्यापन और प्रबंधन की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप प्राचार्य नरेश नूनिया ने दिया। इस वार्षिकोत्सव की सफलता में प्रबंधन समिति के सदस्य पवन बाहेती, के. महेश कानन, जी. मलेशम, कामख्या सिंह, मनीषा भाटी, ममता शर्मा और संयोजक जसप्रीत अरोड़ा सहित विद्यालय की प्रत्येक इकाई का विशेष योगदान रहा।

वार्षिकोत्सव ने न केवल छात्रों की प्रतिभा और विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया, बल्कि शिक्षकों, प्रबंधन और अभिभावकों के समन्वित प्रयासों को भी उजागर किया, जिससे यह आयोजन चित्तौड़गढ़ में शैक्षणिक और सांस्कृतिक परंपरा का एक यादगार उदाहरण बन गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story