हरियालो राजस्थान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा गुरुवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के बोजुन्दा फार्म पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरू के निर्देशानुसार बायो फेंसिंग को बढ़ावा देने तथा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के उद्देश्य से फार्म की दीवार के किनारे 500 बांस और 100 करौंदे के पौधे लगाए गए।

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र के कर्मचारियों तथा कृषि महाविद्यालय के रावे के 35 छात्रों के सहयोग से वृहत स्तर पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और पौधों के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया गया।

केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रतन लाल सोलंकी ने कहा कि पेड़ हमारे परम मित्र हैं और हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि वे हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं तथा मिट्टी के कटाव और प्रदूषण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि कुलाधिपति के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रदेशभर में पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल भी उसी तरह करें, जैसे अपनी मां की करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान लगाए गए सभी पौधों की जियो टैगिंग की गई तथा हरियालो राजस्थान एप पर उनके छायाचित्र भी अपलोड किए गए। दीपा इन्दौरिया ने कहा कि अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई के कारण ऑक्सीजन की कमी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण, ऑक्सीजन की आवश्यकता की पूर्ति और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ों की कटाई रोकने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी धरती को रहने योग्य बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों के जीवन की रक्षा करना और पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को कम करना आवश्यक है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story