हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विक्टर राउंड टेबल 361 ने राजकीय विद्यालयों को 2100 विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध कराए हैं। अभियान के अंतर्गत अमरूद, आंवला, शहतूत, जामुन, सीताफल सहित छायादार वृक्षों के पौधे विद्यालयों को प्रदान किए गए।

संस्थान की ओर से अब तक चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्भानगर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनेतकला तथा गंगरार ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मूंगा का खेड़ा को पौधे उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

उपलब्ध कराए गए पौधों का रोपण संबंधित विद्यालय परिसरों, राजकीय कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर किया गया। फलदार पौधों के माध्यम से विद्यालयों में पांच फल उद्यान वाटिकाएं विकसित की जा सकेंगी, जिससे विद्यार्थियों को हरित वातावरण के साथ फलदार पौधों का भी लाभ मिलेगा।

पौधों की उपलब्धता संस्थान के हिमांशु समदानी और ऋषभ सिसोदिया के माध्यम से सुनिश्चित की गई। इस अभियान में रौनक जैन, दीपक पगारिया, रौनक ईनाणी, शशांक चिप्पड़, हेमेंद्र कुमार सोनी, राजकुमार सुखवाल, पंकज दशोरा, हर्षित पुरोहित, सुनील राव और लोकेश शर्मा सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा। यह पहल हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यालयों में हरित विकास और प्रकृति संरक्षण को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story