नदी में भगवान को झुलाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
हरिया खेड़ी में जलझूलनी एकादशी के दौरान नदी में डूबने से 17 वर्षीय दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।

तस्वीर में अस्पताल के वार्ड में बेड पर लेटे शव दिखाई दे रहे हैं।
मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के हरिया खेड़ी गांव में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर राम रेवाड़ी के दौरान नदी में डूबने से दो 17 वर्षीय युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
जानकारी के अनुसार, आज शाम करीब 4 बजे हरिया खेड़ी गांव में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर राम रेवाड़ी निकाली गई थी। इसके बाद ग्रामीण भगवान को झुलाने के लिए पास की नदी पर गए थे। इसी दौरान गणपत सिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत, उम्र 17 वर्ष और राजेश पुत्र लक्ष्मी लाल मेनारिया, उम्र 17 वर्ष, भगवान को झुलाने के लिए नदी में उतरे।
दोनों नदी में करीब 500 मीटर दूर तक गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान एक-दूसरे को डूबता देखकर दोनों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई में डूबने से दोनों की मृत्यु हो गई।
घटना के दौरान पास खड़े एक युवक ने लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मंगलवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवाड़ लाया गया। यहां डॉक्टर ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
हादसे की खबर फैलते ही पूरे हरिया खेड़ी गांव में शोक की लहर छा गई और जलझूलनी एकादशी के आयोजन का माहौल मातम में बदल गया।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
