चित्तौड़गढ़। एकादश रूद्रावतार अंजनी लाल राम भक्त हनुमानजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर से वीर वाहिनी बालकों द्वारा प्रातः बेला में श्री कल्लाजी मंदिर से जावदा स्थित श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय कल्याणलोक तक लगभग छह किलोमीटर ध्वजा पैदल यात्रा निकाली गई।

ध्वजारोहण और वैदिक परंपरा

वेदपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में ठाकुर श्री कल्लाजी की प्रेरणा से वेदपीठ के आचार्यों एवं बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कल्याणलोक में ध्वजारोहण किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में यह ध्वजारोहण पिछले 18 वर्षों से अनवरत किया जा रहा है।

धार्मिक अनुष्ठान और उत्सव

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित श्री हनुमानजी की प्रतिमा को चोला चढ़ाया गया तथा ध्वजारोहण के साथ हनुमान चालीसा, कल्याण चालीसा और राम नाम का जप कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की गई। इस पावन अवसर वहीं वेदपीठ पर विराजित पंचमुखी हनुमानजी का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story