चित्तौड़गढ़। भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के सरकार के दृढ़ संकल्प को मजबूत करने और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायत्री सेवा संस्थान ने ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ की सफलता सुनिश्चित करने और सभी सरकारी विभागों तथा संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वित प्रयासों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य उन सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्वस्त करना है जो बाल विवाह को बढ़ावा देती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्पष्ट नीतियों, निरंतर कार्रवाई और गांव-गांव तक पहुंचने वाले जागरूकता प्रयासों के माध्यम से भारत बाल विवाह को समाप्त करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

चित्तौड़गढ़ में भी गायत्री सेवा संस्थान ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से बाल विवाह रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। संस्थान के जिला समन्वयक अमित राव ने कहा कि जिले में बाल विवाह के खात्मे के लिए किए गए प्रयासों में प्रशासन के सक्रिय सहयोग और नागरिक समाज के योगदान से उल्लेखनीय सफलता मिली है।

बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यरत नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ के सहयोगी संगठन के रूप में गायत्री सेवा संस्थान पिछले एक वर्ष में ही देशभर में एक लाख से अधिक बाल विवाह रोकने में सफल रहा है।

जिले के राउमावि सैगवा में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के महत्व और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अनुराधा आर्य, विद्यालय स्टाफ तथा गायत्री सेवा संस्थान के शोभा गर्ग, अब्दुल वाहिद और गोविंद सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।

यह अभियान न केवल बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह समाज में बाल विवाह को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता फैलाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story