चित्तौड़गढ़। मेवाड़ विश्वविद्यालय, गंगरार में शनिवार को दो दिवसीय प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का भव्य उद्घाटन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। भारतीय शिक्षण मंडल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, अजमेर, बांसवाड़ा, नीमच और मंदसौर समेत विभिन्न जिलों से लगभग 20,000 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों की बड़ी संख्या के साथ उत्सव जैसा माहौल देखा गया।

समारोह का औपचारिक उद्घाटन मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम की शुरुआत को प्रेरणादायक और अनुशासित बनाया। मेवाड़ एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन गोविंद गदिया ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम है।

विशिष्ट अतिथियों का सम्मान करने के बाद, पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से वंदे मातरम की स्वर लहरियाँ गूँज उठीं, जिसने समारोह को पूर्णत: राष्ट्रभावना से परिपूर्ण कर दिया। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने वंदे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और गदिया परिवार की सोच की प्रशंसा की। वहीं, डॉ. सुरेश धाकड़ ने कहा कि गदिया परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में छोटे क्षेत्र में भी बड़े योगदान दिए हैं, और यह कार्यक्रम चित्तौड़गढ़ को नई पहचान दे रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने इस प्रकार के राष्ट्रभावना से जुड़े आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता जताई। उन्होंने विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं। समारोह में उपस्थित भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि मेवाड़ विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना अत्यंत अनुकरणीय प्रयास है।

उद्घाटन समारोह का समापन कुलपति आलोक मिश्रा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, आयोजन समिति, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस दो दिवसीय समारोह ने मेवाड़ विश्वविद्यालय को न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि राष्ट्रभावना और युवा प्रतिभाओं के संवर्धन के क्षेत्र में भी एक सशक्त पहचान दिलाई है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story