चित्तौड़गढ़। बालाजी कुश्ती एवं जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी और डीपीएड के लिए चयनित खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के कोच कमल गुर्जर ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बालाजी व्यायामशाला के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में रणवीर सिंह, रोहित रेगर, देवेन्द्र सिंह, राहुल गुर्जर और रामनिवास गुर्जर ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने का अधिकार प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में अंजली अहीर ने भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ऑल इंडिया खेलने की पात्रता हासिल की।

इसी व्यायामशाला के रामनिवास गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मी गुर्जर का डीपीएड और कौशल्या गुर्जर का स्पेशल एसटीसी हेतु चयन होने पर उन्हें उपरना पहनाकर सम्मानित किया गया। कुश्ती प्रशिक्षक शाशि जगपालसिंह राणावत और विजय गांछा को भी उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में बालाजी संस्थान के अनेक प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे। विष्णु शर्मा, कैलाश आगाल, मनोहर वैष्णव, घनश्याम लोठ, विजय माली, आलोक सिंह राठौड़, योगेन्द्र पाल सिंह, बसंतीलाल पंचोली, ओमप्रकाश शर्मा, किशन पिछोलिया, विश्वनाथ टांक, मनीष साहु, अभिनंदन काबरा, गोपाल छीपा, नारायण शर्मा, पंकज जागा, विनोद पटवा, राजकुमार गांछा, हनुमान शर्मा, योगेश शर्मा, मुकेश बाथरा, राजेन्द्र सिंह राणावत, दशरथ सनाढ्य, मनोहर लौहार, वीरू गुर्जर, सुशील गुर्जर, मन्नू गंगवाल, रोहित ढोली, हिमांशु भाण्ड, अभय सिंह चौहान और देवीसिंह, कनिष्ठ प्रताप सिंह, किशन पुरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सार्वजनिक मान्यता दी, बल्कि क्षेत्रीय कुश्ती और जुड़ो खेलों के विकास को भी मजबूती प्रदान की। बालाजी प्रशिक्षण संस्थान ने इस समारोह के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story