बड़ी सादड़ी के स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसी में चौकसी हैरियस प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर के भामाशाह द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए 100 टेबल एवं 100 स्टूल उपलब्ध कराए गए हैं। यह फर्नीचर विद्यालय में सुविधा पूर्ण शिक्षण कार्य के उद्देश्य से प्रदान किया गया है।

इस सहयोग के पीछे विद्यालय के वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष महावीर कुमार नंदावत, प्रधानाचार्य पूरणमल दमामी तथा प्रेरक पवन कुमार टेलर, अध्यापक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदा जी का गुड़ा, लसाडिया मुख्य सूत्रधार रहे।

फर्नीचर उपलब्ध होने से विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षण व्यवस्था को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ साथियों, एसडीएमसी तथा अभिभावकों ने चौकसी हैरियस प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसी की ओर से भी संस्थान का धन्यवाद प्रकट किया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story