चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राउमावि, भादसोड़ा की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि विद्यालय और जिले के लिए गर्व का क्षण साबित हुई।

प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी राउमावि की टीम में अध्यापिका व नृत्य प्रभारी गरिमा भोजवानी के नेतृत्व में छह बालिकाओं—दुर्गा सोनी, वर्षा खारोल, सौम्या स्वर्णकार, शिवानी सुथार, रहनुमा खान और दक्षिता सोनी ने सम्मोहक प्रस्तुति दी। उनकी कला और तालमेल ने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में तृतीय स्थान दिलाया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री गंगानगर की बालिकाओं को और द्वितीय स्थान राजसमंद की टीम को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर की निदेशक और राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्वेता फगेड़िया सहित अन्य अतिथियों ने बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर उनकी सफलता का सम्मान किया।

प्रधानाचार्य ज्योती शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की मेहनत, अध्यापकों की प्रतिबद्धता और छात्राओं के समर्पण का प्रतिफल है। इस जीत ने न केवल महात्मा गांधी राउमावि, भादसोड़ा की प्रतिष्ठा बढ़ाई बल्कि चित्तौड़गढ़ जिले की शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र में उज्ज्वल पहचान भी स्थापित की है।

राज्य स्तरीय मंच पर जिले का यह गौरव प्रदर्शन बालिकाओं और उनके शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है और आने वाले समय में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा देता है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story