गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में नए ट्रस्ट मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
अखिल विश्व गायत्री परिवार के नए पदाधिकारियों ने शांतिकुंज प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों के लिए दायित्व संभाला।

चित्तौड़गढ़ गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित समारोह के दौरान शांतिकुंज प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नवनियुक्त मुख्य ट्रस्टी देवीलाल प्रजापति एवं अन्य सदस्यों ने पद की शपथ ली।
गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में शपथ ग्रहण एवं दायित्व विस्तार समारोह संपन्न
चित्तौड़गढ़। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार का गरिमामय शपथ ग्रहण एवं दायित्व विस्तार समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।
आध्यात्मिक वातावरण और उपस्थिति
शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पीत-वस्त्रधारी परिजनों के सैलाब और माताजी-गुरुदेव के जयकारों से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
संगठन की शक्ति और मार्गदर्शनसमारोह के मुख्य वक्ता एवं शांतिकुंज प्रतिनिधि घनश्याम पालीवाल ने नवनिर्वाचित ट्रस्ट मंडल को सफलता के सूत्र देते हुए कहा कि:
"आपसी समन्वय, पारदर्शिता और निस्वार्थ सेवा ही गायत्री परिवार की असली शक्ति है।"
- राजस्थान प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल ने संगठन की मजबूती और वैचारिक क्रांति पर जोर दिया।
- पुष्कर उपजोन प्रभारी श्याम सुंदर सैन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
मुख्य ट्रस्टी देवीलाल प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने अपना कार्यभार संभाला। ट्रस्ट के नए स्वरूप में मुख्य ट्रस्टी प्रजापति, सहायक ट्रस्टी किरण यादव, सदस्य तुलसीराम धाकड़, गायत्री धाकड़, बाबू लाल माली, प्रभा पालीवाल एवं अशोक कुमार जैन ने शपथ ली।
संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया:
- जिला समन्वय समिति
- देवालय समिति
- आश्रम समिति
- विधि एवं संगठन प्रबंधन समिति
इस अवसर पर शक्तिपीठ के विकास में सहयोग हेतु पन्नालाल पँवार को भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। साथ ही, युग साहित्य को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने के लिए दीपक शर्मा का सपरिवार विशेष सम्मान किया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
