कांकंरवा, 8 सितंबर। भूपालसागर थाना क्षेत्र के सांवलिया खेड़ा गांव में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गौतम पुरी गोस्वामी पिता लक्ष्मण पुरी गोस्वामी, निवासी सांवलिया खेड़ा, के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार युवक की पत्नी करीब पांच दिन पहले नाता प्रथा के तहत घर से चली गई थी। वह रकम और जेवरात के साथ रुपए भी ले गई थी। इसके बाद से गौतम पुरी गोस्वामी मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के अनुसार रविवार को उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। परिजनों ने उसकी तलाश की और भूपालसागर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी।

सोमवार सुबह गांव के तालाब के पास ग्रामीणों ने गौतम पुरी गोस्वामी को बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर थानाधिकारी रतन सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। तलाशी के दौरान पेट की जेब में एक बटुआ और मोबाइल बरामद हुआ, जबकि उसके गले में चैन थी।

पुलिस ने शव को भूपालसागर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना की सूचना के बाद गांव में महिलाओं और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने नाता गई महिला को बुलाने की मांग की। इस दौरान थानाधिकारी रतन सिंह ने ग्रामीणों को समझाइश कर शांत किया।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में माहौल गमगीन रहा।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story