सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशन करेरी में ग्रामीण विकास को मजबूत बनाने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।


कार्यक्रम का विवरण

डूंगला, 1 फरवरी 2026 – बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत किशन करेरी में आज राजस्थान सरकार में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बड़ी सादड़ी विधायक श्री गौतम कुमार दक ने विकास कार्यों की सौगात दी।


मंत्री का संबोधन और महत्वपूर्ण घोषणाएं

मंत्री श्री दक ने अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के प्रभावी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, बुनियादी ढांचा, सड़क संपर्क एवं रोजगार जैसे मुद्दों पर तेज गति से कार्य कर रही है। श्री दक ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पूर्व में तत्कालीन बड़ी सादड़ी विधायक श्रीमान गुलाबजी कटारिया द्वारा ही किशन करेरी में स्कूल का निर्माण करवाया गया था, जिससे क्षेत्र में शिक्षा की नींव मजबूत हुई।

"आगामी बजट में किसानों को महत्वपूर्ण सौगातें मिलने वाली हैं।"

मंत्री जी ने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहां के प्रसिद्ध मंदिर में जब पहली बार मोटरसाइकिल का इनाम बंपर में खुला था, तो वह उनके नाम पर ही खुला। उन्होंने कहा, "इतनी मेहरबानी है प्रभु की।"

मंत्री श्री दक ने किशन करेरी पंचायत में 10 लाख रुपये की विकास कार्य की घोषणा भी की, जिससे स्थानीय स्तर पर और अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


लोकार्पण किए गए प्रमुख कार्य

  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशन करेरी में दो नवीन कक्ष का निर्माण।
  • श्मशान घाट में गार्डन सहित सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य।
  • डोम निर्माण एवं सीसी कार्य।
  • गांव सुरेड़ा में डोम निर्माण।
  • महिषासुर मर्दनी माताजी मंदिर परिसर में डोम निर्माण कार्य।

शिलान्यास किए गए प्रमुख कार्य

  • डूंगला से किशन करेरी तक सड़क डामरीकरण।
  • चुंडावतों के खेड़ा में डोम निर्माण।
  • मनरेगा योजना के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण कार्य।

उपस्थित अतिथि एवं गणमान्य नागरिक

कार्यक्रम में डूंगला मंडल अध्यक्ष श्री पूरण जी अहीर, प्रधान प्रतिनिधि हीरालाल मीणा, पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, उपप्रधान रणजीत सिंह सारंगदेवोत, पूर्व प्रधान गणपत सिंह चूंडावत, सरपंच किस्मत गुर्जर (नंगावली), शंकर जी पाटीदार (घोड़ाखेड़ा), राजमहल सरगरा बिलौदा, ठाकुर सिंह (रावतपुरा), पूर्व सरपंच भेरूसिंह जी (भानपा), ओमप्रकाश जी नागदा, रामेश्वर जी कुमावत व श्याम जी नागोरी सहित क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि एवं पूर्व पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story