कपासन। गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ बुधवार को किया गया। देश भर में गौ माता के संरक्षण और उन्हें राष्ट्र का गौरव दिलाने के लिए 27 अप्रैल को गौ सम्मान आव्हान अभियान के रूप में एक कार्यक्रम संपूर्ण भारत में आयोजित किया जा रहा है। इस अखिल भारतीय अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना एवं गौ हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाना है।

अभियान के मुख्य लक्ष्य और माँगें

इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपकर गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर सम्मानित दर्जा दिलाने, गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने तथा एक अलग गौ सेवा मंत्रालय का गठन करने की मांग की जाएगी।

संतों के सानिध्य में बैठक और शुभारंभ

बुधवार को मेवाड़ अंचल के प्रभारी सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना के महंत महामंडलेश्वर अनुजदास महाराज के नेतृत्व तथा रामस्नेही संप्रदाय के संत कीमतराम महाराज की उपस्थिति में कपासन नगर में इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रामद्वारा में बैठक आयोजित की गई। संतों के सानिध्य में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया ताकि जन-जन को इस पुनीत कार्य से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर जगदीश महाराज, विश्व हिंदू परिषद् जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारेगामा, प्रखंड मंत्री गोपाल कृष्ण काबरा, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश जागेटिया, भारत विकास परिषद् के बादशाहसिंह, बजरंग दल जिला सह संयोजक रोहितसिंह राजपूत, रामद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर सोमानी, संपत लोहार, लाला चाष्टा, अंबिका प्रसाद जायसवाल, सांवरिया सेन, सुनील डाड, अनिल सोमानी, प्रहलाद डाड एवं नरेश ईनाणी उपस्थित थे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story