चित्तौड़गढ़ में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत ऋतुराज वाटिका में शहर के प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, मातृशक्ति और जागरूक नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत गो वंदना से हुई, जिसके बाद गो सम्मान आह्वान अभियान गीत प्रस्तुत किया गया। डॉ. सुशीला लड्ढा ने सभी उपस्थित जागरूक नागरिकों का स्वागत और अभिनंदन किया।

बैठक में अतिथि के रूप में जुगल किशोर बिरला, अमरकंठ उपाध्याय, राधेश्याम आमेरिया, बालकिशन भोई और कमल जैन मंचासीन रहे। अभियान के जिला संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि 27 जुलाई को गौ माता के सम्मान, संरक्षण तथा गौहत्या पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार को प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से चित्तौड़गढ़ पहुंचने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान अभियान की आगामी रूपरेखा की विस्तृत जानकारी अनिल ईनाणी ने प्रस्तुत की। वहीं, कार्यक्रम स्थल और व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी मनोज सोनी ने साझा की। डॉ. रेनू सोमानी ने उपस्थित सभी महानुभावों को संकल्प दिलाया कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 108 व्यक्तियों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें अभियान से जोड़ने तथा 27 जुलाई को चित्तौड़गढ़ पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा। मातृशक्ति ने भी विश्वास दिलाया कि वह घर-घर जनजागरण कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।

बैठक में डॉ. आई.एम. सेठिया, लीला आगाल, जगदीश चंद्र सोमानी, मधु नुवाल, दीपिका छीपा, जया तोषनीवाल, मधु पारीक, उषा रांधड़, जगदीश पारीक, गौरव त्यागी, हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, महेश अग्रवाल, शरद सोनी, डॉ. दामोदर लाल लड्ढा, शांतिलाल भराड़िया, ज्ञानेश्वर पुरी और मनीष बांगड़ सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, मातृशक्ति तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का समापन 27 जुलाई को प्रस्तावित ज्ञापन कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के आह्वान के साथ हुआ।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story