बड़ी सादड़ी में पूज्य संत श्री दिग्विजय राम जी महाराज के सान्निध्य में 27 जुलाई 2026 को गौ सम्मान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले गौ सम्मान अभियान को लेकर समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए महाराज श्री ने समस्त गौभक्तों, सनातन धर्मावलंबियों एवं समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता निभाने का भावपूर्ण आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए संत श्री दिग्विजय राम जी महाराज ने बताया कि 27 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे से 9:15 बजे तक विजय मंत्र "श्री राम जय राम जय जय राम" का सामूहिक संकीर्तन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी गौभक्तों से समय पर उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

संत श्री दिग्विजय राम जी महाराज ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, करुणा, संवेदना और राष्ट्र की सनातन परंपरा की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से परिवार सहित इस जनजागरण अभियान में जुड़ने का आग्रह किया।

बैठक में समाज के वरिष्ठजनों में जमनालाल जी सोमानी, सोहनलाल जी पुंगलिया, अशोक जी न्याती, कैलाश जी दाद, रमेश जी चास्टा, शिव जी मदन जी जोशी, गोपाल जी तोषनीवाल, जमनालाल जी डाड, कैलाश जी तोषनीवाल, सोहनलाल जी गुर्जर, पुष्कर जी मालू, रामसहाय जी मालीवाल, गोपाल जी जागेटिया, सम्पत जी कालिया, अर्जुन जी मुंदड़ा, मांगीलाल जी राठी, भरत जी जागेटिया एवं नाथूलाल जी मालू उपस्थित रहे।

युवा वर्ग से अनुज अरोड़ा, गौरव सोमानी एवं आशुतोष त्रिपाठी ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए गौ संरक्षण के इस जनजागरण को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अंत में संत श्री दिग्विजय राम जी महाराज ने सभी गौभक्तों से 27 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे से आयोजित गौ सम्मान अभियान में सपरिवार एवं समय पर उपस्थित होकर गौ माता के सम्मान, संरक्षण और सेवा के इस पुण्य अभियान को सफल बनाने की भावपूर्ण अपील की। इस अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story