गंगरार। राजस्थान के गंगरार क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टला, जब पुणे से पोकलैंड मशीन लादकर जयपुर की ओर जा रहे एक ट्रेलर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते ट्रेलर का केबिन और टायर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि ट्रेलर चालक ने समय रहते सूझबूझ का परिचय दिया और वाहन रोककर कूदकर अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को पुणे से पोकलैंड मशीन लेकर जयपुर जा रहा ट्रेलर जैसे ही गंगरार क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक उसके केबिन से लपटें निकलने लगीं। चालक को जैसे ही केबिन में आग लगने का आभास हुआ, उसने आनन-फानन में ट्रेलर को सड़क किनारे रोका और बाहर निकल गया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे केबिन को अपनी आगोश में ले लिया। सूचना दिए जाने के काफी देर बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक केबिन और टायर जलकर पूरी तरह स्वाहा हो चुके थे।

इस घटना को लेकर स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच जातीं, तो ट्रेलर को होने वाले इस बड़े नुकसान से बचाया जा सकता था। हालांकि, आग की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा के कर्मचारी अग्नि शमन संयंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) लेकर मौके पर पहुंचे थे, किंतु आग इतनी भयावह थी कि वे छोटे उपकरण आग बुझाने में बौने साबित हुए। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस के साथ-साथ स्थाई रूप से फायर ब्रिगेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story