बड़ीसादड़ी में शुक्रवार को हुर्रा बा गौशाला में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. गंगाधर राव मुंडे के सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। हुर्रा बा गौशाला संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में विभागीय अधिकारियों, समाजसेवियों, गौसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने डॉ. गंगाधर राव का अभिनंदन कर उनके सेवाकाल को याद किया।

समारोह के मुख्य अतिथि पशुपालन विभाग, बड़ीसादड़ी के उपनिदेशक डॉ. राजू विनके ने कहा कि राजकीय सेवा में रहते हुए अधिकारी को जनसेवा का सुअवसर मिलता है। सेवा काल में वह अनेक विभागीय अधिकारियों एवं आमजन के संपर्क में आते हैं। सेवा के साथ ही व्यवस्थित जीवन जीने का मौका मिलता है। अधिकारी और कर्मचारी अपने सेवाकाल को आमजन के साथ ईमानदारी से सेवा करते हुए यादगार बना सकते हैं। इससे स्वयं के जीवन में आत्म संतोष की अनुभूति के साथ-साथ आमजन की दुआएं भी मिलती हैं।

हुर्रा बा गौशाला संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दयाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण रैगर, कमलेश टांक, ओमप्रकाश जणवा, नारायण जणवा और उदय लाल रेगर ने सेवानिवृत्त होने वाले डॉ. गंगाधर राव को साफा, उपहरना एवं माल्यार्पण कर श्रीफल भेंट किया और उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में डॉ. श्रीनिवास साँवले, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, प्रतापगढ़, वास्तु विशेषज्ञ भरत बामणिया, समाजसेवी वर्दी बाई जणवा, हँसलताजणवा, किशन रैगर, आयुर्वेद कम्पाउंडर राजकुमार पुष्करणा, पूरण वैष्णव, रामेश्वर धाकड़, बद्री लाल जणवा, जगदीश धाकड़ रावतपुरा, योग गुरु कंवरलाल धाकड़, शिक्षक दिनेश मीणा, गोपाल सुथार सहित अनेक गणमान्य गौसेवक उपस्थित रहे।

समारोह में डॉ. गंगाधर राव मुंडे के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित कर उनके राजकीय सेवा काल के अवसर को स्मरणीय बनाया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story