। शहर के अभिमन्यु पार्क के निकट गंभीरी नदी में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस और गोताखोर टीम को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को गंभीरी नदी से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद शव को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस फिलहाल मृतक युवक की पहचान के प्रयासों में जुटी हुई है। इसके लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story