काकंरवा, 12 नवंबर 2026। भाई दूज के अवसर पर ग्राम पंचायत फलासिया के गिद्दा का खेड़ा गांव में नव निर्वाचित सरपंचों के सम्मान में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों, उप सरपंचों, वार्डपंचों और ग्रामीणों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द और सहभागिता का संदेश दिया।

समारोह में कोटडी सरपंच हरि सिंह चौहान, फलासिया सरपंच महावीर सिंह राठौड़, मोरठ सरपंच लादू लाल गाडरी, धनेरिया सरपंच दीपक मंडोरा, चावंडिया सरपंच लादू लाल गमेती और काकंरवा सरपंच नारायण लाल डांगी उपस्थित रहे। इनके साथ सभी उप सरपंच एवं फलासिया ग्राम पंचायत के समस्त वार्डपंच भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर फलासिया के रतन सिंह राठौड़, गोविंद सिंह राठौड़ सहित ग्राम पंचायत फलासिया के सातों गांवों के ग्रामीणों ने अतिथियों का साफा, ऊपरना और माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद सभी मेहमानों को अल्पाहार भी प्रदान किया गया।

गिद्दा का खेड़ा के ग्रामीणों ने सभी नव निर्वाचित सरपंचों को शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। ग्रामीणों ने समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान माधु लाल, नारायण लाल, शंकर लाल, भेरूलाल, शकूर, रूपलाल, सलीम मोहब्बत, छगन, रतन, प्रहलाद, रामेश्वर, पप्पू, विजय, बाबू, सम्पत लोहार, शिवदान, जोरावर सिंह, पारस, कानू, सोनू और नारायण सहित समस्त माताएं-बहनें मौजूद रहीं। भाई दूज पर आयोजित इस स्नेह मिलन समारोह में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान और ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी प्रमुख रूप से देखने को मिली।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story