भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश-निकास व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा वेयरहाउस में उपलब्ध निर्वाचन सामग्री के रखरखाव का अवलोकन किया।

डॉ. मंजू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए और भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने, सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करने तथा वेयरहाउस की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अति कलक्टर दिनेश धाकड़, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी के निरीक्षण से ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा और निर्वाचन सामग्री के उचित रखरखाव को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story