चित्तौड़गढ़ में एकल अभियान का 10 दिवसीय आवासीय शिविर शहर के बाहेतियों की गली स्थित मानधना भवन में प्रारंभ हुआ। शिविर में जिले के विभिन्न ग्रामों से आए 40 से अधिक आचार्य, 10 से अधिक सेवावर्ती कार्यकर्ता एवं प्रबंधक अगले 10 दिनों तक कठोर साधना और निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शिविर का उद्घाटन एकल अभियान के ओमप्रकाश लड्ढा, ओमप्रकाश मानधना, मनोज वैष्णव, प्रहलाद प्रजापत और सत्यनारायण मूंदड़ा सहित अन्य अतिथियों ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अभियान की गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की।

संजय ने बताया कि शिविर में आचार्य 10 दिनों तक कठोर दिनचर्या का पालन करेंगे। इसके तहत प्रतिदिन प्रातः 4 बजे जागरण होगा, सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा दिनभर 8 सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनके साथ प्रतिदिन का कार्यक्रम समाप्त होगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन दोपहर में समाज के विशिष्ट वर्ग की ओर से बौद्धिक वर्ग आयोजित किया जाएगा। इन सत्रों में समाज के मिशन सहित विभिन्न विषयों पर आचार्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन सेवा कार्य के तहत मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थानों की सफाई भी की जाएगी।

शिविर के प्रथम दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल, दुर्गावाहिनी राजस्थान संयोजिका लता पांडे तथा विहिप प्रांत धर्म प्रसार सह प्रमुख मुकेश नाहटा का प्रवास रहा। कार्यक्रम में एकल के भाग कार्यालय प्रमुख मुरली धाकड़, गोपाल कच्छावा, महिपाल सिंह, छोटू सिंह, गोपालकृष्ण दाधीच सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 10 दिवसीय इस आवासीय शिविर में प्रशिक्षण, बौद्धिक सत्र और सेवा गतिविधियों के माध्यम से आचार्यों के व्यक्तित्व एवं कार्यक्षमता को विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story