जिले में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा आपराधिक एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गृह विभाग के निर्देशानुसार संचालित ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज, गेस्ट हाउस, होम-स्टे एवं अन्य आवासीय संस्थानों के संचालकों को पोर्टल के संचालन तथा ऑनलाइन प्रविष्टि की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम नोडल अधिकारी अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान सेल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। इसमें जिला मुख्यालय क्षेत्र स्थित होटल, सराय, लॉज, गेस्ट हाउस, होम-स्टे एवं अन्य आवासीय संस्थानों के संचालकों को ई-विजिटर्स पोर्टल के उपयोग, आगंतुकों की ऑनलाइन प्रविष्टि तथा अभिलेख संधारण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने संस्थानों में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-विजिटर्स पोर्टल पर समयबद्ध रूप से ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि ई-विजिटर्स पोर्टल पर आगंतुकों की जानकारी दर्ज करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य जिले में ठहरने वाले आगंतुकों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाना है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story