लव जिहाद पर आधारित ‘द केरेला स्टोरी 2’ फिल्म का प्रदर्शन, दुर्गावाहिनी ने 200 बहनों को दिखाई फिल्म
चित्तौड़गढ़ में विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या के नेतृत्व में ‘द केरेला स्टोरी 2’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया, जिसमें 200 बहनों को लव जिहाद जैसे संवेदनशील विषय पर जागरूक करने के उद्देश्य से फिल्म दिखाई गई और समाज में सतर्कता व जागरूकता का संदेश दिया गया।

चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में लव जिहाद जैसे संवेदनशील और ज्वलंत विषय पर आधारित फिल्म ‘द केरेला स्टोरी 2’ का विशेष प्रदर्शन किया गया। दुर्गा वाहिनी क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 बहनों को फिल्म दिखाई गई, जिसमें समाज में फैल रहे लव जिहाद के कथित मामलों और उससे जुड़े षड्यंत्रों के प्रति जागरूकता पर बल दिया गया।
दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता दीपिका छीपा ने बताया कि फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व लोपामुद्रा जोशी और पूर्वा साहू ने दुर्गावाहिनी की प्रार्थना करवाई। इसके बाद क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या ने उपस्थित माताओं और बहनों को संबोधित करते हुए लव जिहाद को देश की सबसे भयावह और ज्वलंत समस्या बताते हुए इसके विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किस प्रकार जिहादियों द्वारा हिन्दू बहन-बेटियों को लक्षित कर योजनाबद्ध तरीके से अपनी पहचान छुपाकर प्रेम के झूठे जाल में फंसाया जाता है, धर्मांतरण कराया जाता है तथा जनसंख्या बढ़ाने और देह व्यापार जैसे दलदल में धकेलने जैसे मंसूबों को अंजाम देने के प्रयास किए जाते हैं।
लता पंड्या ने उपस्थित माताओं और बहनों का आह्वान करते हुए कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सच्ची घटनाओं पर आधारित एक जीवंत वृतांत है, जिसका उद्देश्य समाज को जागरूक और सतर्क करना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्राचीन काल में हमारी वीरांगनाओं ने अपने सतीत्व की रक्षा के लिए प्राणों का त्याग किया, उसी प्रकार आज की पीढ़ी को भी स्वयं और देश की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहना होगा।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मंजुलता जोशी, संगीता ओझा, शिवानी साहू, सपना कीर, प्रीति मीणा, ममता शर्मा, अंजलि सेन, आरुषि पंड्या, श्वेता वेद्य, कामाक्षी सारस्वत, रिया चौबीसा, लीना व्यास, कामाक्षी सारस्वत और आरती प्रजापत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश नाहटा और जगदीश मेनारिया ने सहयोग किया।
इस अवसर पर विभिन्न संगठनों की बहनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें संतोष सुखवाल, सपना शर्मा, मंजुलता सेन, सुमन मेनारिया, मधु भटनागर, अभिलाषा माहेश्वरी, मीनू शर्मा, मधु सिसौदिया, सरोज भट्ट, ज्योति रील, कांता शर्मा, सुमित्रा साहू, वंदना अलावत और सीमा टेलर सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं। सभी की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल और भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
