बड़ी सादड़ी में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की ओर से बुधवार को सेवा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर रक्षाबंधन मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों, चिकित्सा कर्मियों और वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मियों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर सौहार्द स्थापित किया गया।

विहिप प्रखंड अध्यक्ष टिनसा धींग ने बताया कि दुर्गा वाहिनी की बहनों ने प्रखंड की महिला प्रमुख अमिता मेहता की अगुवाई में रक्षासूत्र बांधे। कार्यक्रम में सचिव गरिमा नागोरी, पतंजलि महिला योग समिति की तनुजा आमेटा, पूर्व पार्षद हेमलता डांगी, संगीता मेहता, वर्दी देवी, इंदिरा भाटी सहित 50 से अधिक मातृ शक्ति ने भाग लिया और रक्षा करने का वचन लिया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक हरिश्चंद्रसिंह और सीआई भगवानलाल मेघवाल ने रक्षासूत्र बांधने पहुंची मातृ शक्ति का स्वागत किया। उन्होंने मुंह मीठा कराने के साथ जलपान करवाया और हर संभव सहयोग करने का वादा किया।

इधर, मानव मात्र की सेवा में जुटे चिकित्सा कार्मिकों के साथ डॉ. राजीव मंगल, डॉ. मनोज मीणा, डॉ. अनस शेख सहित नर्सिंग कार्मिकों को रक्षा सूत्र बांधे गए। इसके बाद वाल्मीकि बस्ती में सफाई कर्मी बंधुओं की कलाइयों पर भी रक्षा सूत्र बांधे गए और उनके द्वारा की जा रही सेवाओं को स्वच्छता की मूलभूत सीढ़ी बताया गया।

इस तरह रक्षाबंधन के अवसर पर दुर्गा वाहिनी ने सुरक्षा, चिकित्सा सेवा और स्वच्छता से जुड़े कर्मियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए रक्षा सूत्र के माध्यम से सौहार्द और सेवा भावना का संदेश दिया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story