डूंगला उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत वागन बांध के नहरी विकास कार्यों का जापान से आई जायका टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। टीम ने परियोजना से जुड़े निर्माण कार्यों की फोटोग्राफी भी की। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

वागन बांध स्थल पर जापान से आए श्री ताकिमोतो (फोटोग्राफर) का जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता श्री दीपक जैन और सहायक अभियंता प्रकाश चंद्र मेघवाल ने जायका टीम को वागन बांध का भ्रमण करवाया।







निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इनमें नहर अक्वेडक्ट, कैनाल टाइल एवं सीसी लाइनिंग, घाट निर्माण कार्य, टाइल निर्माण कार्य सहित कार्यों की प्रगति से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बैनर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

जायका टीम द्वारा कैनाल टाइल लाइनिंग, सीसी लाइनिंग और घाट निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा इन कार्यों की फोटोग्राफी भी करवाई गई। इसके बाद टीम ने वागन बांध के सिंचित क्षेत्र में पहुंचकर RWSLIP परियोजना द्वारा उपलब्ध कराए गए कृषि उपकरणों की सहायता से किसानों द्वारा की जा रही खेती का अवलोकन किया।

परियोजना के अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न गतिविधियों की फोटोग्राफी भी जायका टीम द्वारा की गई। इस दौरान किसान हित समूह एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने टीम का स्वागत किया। महिलाओं ने परियोजना के तहत हुए विकास कार्यों और उनसे मिले लाभों के बारे में जानकारी दी।

जायका टीम के निरीक्षण से वागन बांध क्षेत्र में राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत चल रहे नहरी विकास कार्यों और किसानों से जुड़ी गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story