डूंगला पंचायत समिति के सभागार में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

योजना का उद्देश्य एवं ऐतिहासिक संदर्भ

आयोजित कार्यशाला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी अधिनियम वर्ष 2025 में लागू किया था ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का सूजन हो सके। वर्तमान में बदलते परिदृश्य में विकसित भारत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक परिवर्तन करी कार्य दृष्टिकोण अपनाना अनिवार्य है। किसी उद्देश्य से विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन वेग वी जी रामजी विधायक 2025 लागू किया गया।

रोजगार दिवसों में वृद्धि

उन्होंने इस योजना के तहत ग्रामीण विकास ढांचे की फ्रेमवर्क को मजबूत करते हुए:

  • रोजगार के 100 दिवस को बढ़ाकर 125 दिवस किए गए हैं।
  • जिससे श्रमिकों को अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके।

विकास कार्यों का विस्तार

विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद कुमावत ने बताया कि:

  • "इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना है।"
  • "इस विधायक के अंतर्गत सार्वजनिक कार्यों में जल सुरक्षा सड़क निर्माण सार्वजनिक भवन विद्यालय एवं अन्य अधोसरचनाओं के साथ साथ स्वच्छता को भी शामिल किया गया है।"
  • "साथ ही आजीविका संबंधी कार्यों जैसे कृषि पशुपालन भंडारण बाजार एवं कौशल विकास को इस योजना का हिस्सा बनाया गया है।"

अधिकार, मुआवजा एवं क्रियान्वयन

अतिरिक्त विकास अधिकारी नरेश कुमार ढाबरिया, संजय वैष्णव, ने बताया कि:

  • "इस योजना के तहत श्रमिकों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार देकर 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का अधिकार दिया गया है।"
  • "साथी बेरोजगारी भत्ते के लिए भी बेहतर प्रावधान किए गए हैं।"
  • "समय पर कार्य पूरे नहीं होने अथवा भुगतान में देरी होने पर अब सरकार द्वारा मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है।"
  • "ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजना के कार्यों का अनुमोदन किया जाएगा का सभी योजना के कार्यों को एक तालमेल में स्थापित किया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लिए टिकाऊ एवं उपयोगी कार्यों का चयन सुनिश्चित हो सके।"

उपस्थिति

आयोजित कार्यशाला में पंचायत समिति के समस्त ग्राम विकास अधिकारी नरेगा कार्मिक, रोजगार सहायक, मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story