डूंगला में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सहकारिता मंत्री गौतम दक के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर आयोजित इस यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा अटल सेवा केंद्र से शुरू होकर मुख्य बस स्टैंड, सदर बाजार होते हुए भूत बंगला पहुंची, जहां समापन समारोह आयोजित किया गया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान देश की कोई भी सीमा सुरक्षित नहीं थी। आज देश सशक्त हाथों में है, जिससे सैन्य ताकत मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि देश खुले आसमान में आजादी का जश्न मना रहा है और कोई डर का माहौल नहीं है।

विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मंत्री दक ने कहा कि सड़क, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में यदि किसी ने कोई काम किया है तो वह भाजपा की सरकार में हुआ है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए हैं, वहीं शिक्षा और सड़क के क्षेत्र में क्षेत्र सुदृढ़ हुआ है।

मंत्री गौतम दक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार सिर्फ झूठे वादे करने में माहिर है। उन्होंने कहा कि किसानों को कर्ज माफ करने का झूठा आश्वासन दिया गया था, जो कभी पूरा नहीं किया। मोदी की सरकार ने बिना किसी घोषणा के किसानों को सम्मान निधि के माध्यम से करोड़ों रुपए दिए, जबकि कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार के आयाम स्थापित किए।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भुरकिया, मंडल अध्यक्ष पुरन मल अहीर, पूर्व प्रधान कनक मल दक, मुकेश खटीक, उप प्रधान रणजीत सिंह सारंगदेवोत, मंडल महामंत्री मुकेश व्यास, चंद्रशेखर शर्मा, श्यामलाल नागोरी सहित भाजपा संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story