डूंगला। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के अवसर पर उपखण्ड स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 37 प्रतिभावान व्यक्तियों तथा सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में राजकीय विद्यालयों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यालय उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट डूंगला, जिला चित्तौड़गढ़ की ओर से 14 अगस्त 2026 को सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों और विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है।

उपखण्ड स्तर पर सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची में रिटायर्ड व.शा.शि. राउमावि बिलोदा श्री कनकमल मेहता, रिटायर्ड अध्यापक राउमावि बिलोदा श्री भगवतीलाल बैरागी और रिटायर्ड अध्यापिका राउमावि बिलोदा श्रीमती इन्दुबाला सोनी शामिल हैं। तीनों भामाशाहों ने विद्यालय की छत मरम्मत के लिए 51-51 हजार रुपये का योगदान दिया। राउप्रावि तलावदा के रिटायर्ड प्र.शा.शि. श्री सत्यनारायण नागदा ने विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रुपये का योगदान दिया।

शिक्षा क्षेत्र में राउमावि डूंगला के व्याख्याता श्री ओमप्रकाश रेगर को बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम, राउमावि देलवास के अध्यापक श्री पुष्करलाल सुथार को पालनहार योजना में उत्कृष्ट कार्य, विवेकानन्द मॉडल स्कूल डूंगला के अध्यापक श्री नरेश मेनारिया को भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय में निर्माण कार्य करवाने तथा रा.सं.उ.प्रा. वि. मोरवन के प्रधानाध्यापक श्री दीनदयाल बैरवा को बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम के लिए सम्मानित किया जाएगा। रा.प्रा.वि. लखमीपुरा के अध्यापक श्री नरेन्द्र कुमार सौकरिया को भी बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम के लिए सम्मान मिलेगा। ब्लॉक एम.आई.एस. सीबीईओ ऑफिस डूंगला के श्री दिपेश कुमार जारोली को विभागीय कार्य को कर्तव्य निष्ठा के साथ संपादित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. बनवारीलाल शर्मा को संभागीय स्तरीय आरोग्य मेला व स्वदेशी महोत्सव चित्तौड़गढ़ में पादप औषधि प्रदर्शनी, जबकि नर्स श्रीमती रेखा कुमावत को ‘एक पौधा मां के नाम’ में विशिष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया जाएगा। सांख्यिकी विभाग के संगणक श्री बृजेश मीना को ग्रामीण सेवा शिविर में सराहनीय कार्य के लिए सम्मान मिलेगा।

विद्युत विभाग के तकनीशियन द्वितीय श्री रवि व्यास और तकनीशियन प्रथम श्री उदयलाल जाट को विभागीय कार्य को कर्तव्य निष्ठा के साथ संपादित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता श्रीमती उषा जैन को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ता श्रीमती नीतू कंवर को भी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया जाएगा। सहायिका श्रीमती मोहनी प्रजापत और श्रीमती देवयंत्री लक्षकार को परिसर की साफ-सफाई रखने के लिए सम्मान मिलेगा।

कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक श्री लक्ष्मीलाल जाट को कृषि विभाग की योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। किसान श्री शंकरलाल जाट, मलुकदासखेड़ी को उद्यानिकी जैविक गेहूं की खेती के कार्य, किसान श्री श्यामलाल शर्मा, पीराना को पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य तथा किसान श्री विनोद कुमार लौहार, फलोदड़ा को जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट और देशी नस्ल गोपालन के लिए सम्मानित किया जाएगा।

चिकित्सा क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीराना के सीएचओ श्री नारायणलाल डांगी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर संचालित समस्त गतिविधियों एवं एनक्यूएएस सर्टीफिकेशन में सराहनीय कार्य के लिए तथा आशा सहयोगिनी आ. केन्द्र डूंगला की श्रीमती सफीका बेगम को राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं विभागीय गतिविधियों में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। अधिवक्ता श्री राजेन्द्र गर्ग को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिलेगा।

राजस्व विभाग के अति. ऑफिस कानूनगो श्री बंशीलाल चौबीसा, पटवारी सेमलिया श्री धर्मीलाल बैरवा और पटवारी मंगलवाड़ श्री मधुसुदन वर्मा को विभागीय कार्य को कर्तव्य निष्ठा के साथ संपादित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। पंचायतीराज विभाग के ग्राम विकास अधिकारी श्री टीकम चन्द्र सामर, कनिष्ठ सहायक श्रीमति सुमित्रा कुमारी और ब्लॉक समन्वयक प.स. डूंगला श्री आकाश शर्मा को भी विभागीय कार्य को कर्तव्य निष्ठा के साथ संपादित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

पत्रकार श्री दिपक कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुलिस विभाग में पुलिस थाना मंगलवाड़ के कॉनिस्टेबल श्री शांतिलाल और श्री जमनालाल तथा पुलिस थाना डूंगला के कॉनिस्टेबल श्री रामधन मीणा और श्री जितेन्द्र कुमार को विभागीय कार्य को कर्तव्य निष्ठा के साथ संपादित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में राजकीय विद्यालयों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राउमावि बिलोदा की कक्षा 10 की छात्रा निरंजन जणवा ने 88.50 प्रतिशत और राउमावि सेठवाना की कक्षा 10 की छात्रा शान्ता गायरी ने 87.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

राउमावि डूंगला की कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की काजल बंजारा ने 84.00 प्रतिशत, राउमावि मंगलवाड़ की प्रेरणा सिंहावत ने 82.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। राउमावि बडवाई की कक्षा 12 कला वर्ग की मनिषा मेघवाल ने 97.00 प्रतिशत तथा राउमावि संगेसरा के विशाल सुथार और रविना कुमारी ने 95.40-95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

राउमावि डूंगला के कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग के भरत कुलमी ने 71.20 प्रतिशत और राउमावि मंगलवाड़ के अंकित दास ने 70.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। राउमावि डूंगला के कृषि वर्ग में पुनम राव और यशोदा कुमारी मीणा ने 86.20-86.20 प्रतिशत तथा प्रिंस पुरोहित ने 80.40 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विवेकानंद मॉडल स्कूल डूंगला की कक्षा 12 की कृतिका खटीक ने 84.20 प्रतिशत और हर्षिता शर्मा ने 71.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 में इसी विद्यालय के अयान मोहम्मद ने 85.20 प्रतिशत तथा प्रीति माली ने 79.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा राउमवि डूंगला की परविना मीणा का नाम कालीबाई मेधावी स्कूटी योजना के तहत सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की सूची में शामिल है। उसका बोर्ड आर.बी.एस.सी है।

इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में डूंगला उपखण्ड स्तर पर शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, कृषि, सामाजिक कार्य, पुलिस, पंचायतीराज सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं के साथ बोर्ड परीक्षाओं में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story