संत रविदास जयंती पर डूंगला भाजपा मंडल ने किया समरसता रथ यात्रा का भव्य स्वागत
डूंगला में संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के रथ का स्वागत हुआ, जहां संत रविदास के सामाजिक समरसता संदेश पर प्रकाश डाला गया।

तस्वीर में डूंगला के करसाना मोड़ पर श्री रामदेव मंदिर के पास संत गुरु रविदास जी महाराज के चित्र के सामने खड़े जनप्रतिनिधि और ग्रामीण नजर आ रहे हैं।
डूंगला में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन रथ का करसाना मोड़ स्थित श्री रामदेव मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संत जमनादास जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर रथ यात्रा के जिला सह संयोजक नरेन्द्र सिंह भूरकियां ने संत रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही।
मण्डल अध्यक्ष पुरणमल अहीर ने संबोधित करते हुए कहा कि भक्त शिरोमणि मीराबाई के गुरु ने जाति-पाति और छुआ-छूत से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महान संत का चित्तौड़गढ़ से गहरा नाता रहा है।
आयोजन के दौरान पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, महामंत्री मुकेश व्यास, भाजयुमो महामंत्री श्रीपाल जणवा, रथ संयोजक जीवन सिंह गौड़, नारायण मेनारिया सरपंच करसाना, अजय पुष्करणा, सोहन मेघवाल, हीरालाल मेघवाल, नंद लाल गायरी सहित भाजपा मण्डल डूंगला के जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाला रहा।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
